

गर्मजोशी के साथ मनाया गया विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का जन्म दिवस
रक्तदान का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
सारनी। आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे का सोमवार को जन्म दिवस था इस जन्म दिवस के पावन अवसर पर आमला विधानसभा क्षेत्र के 264 गांव और शहरी क्षेत्र को मिलाकर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के चाहने वाले और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में आमला
पहुंचकर उन्हें जन्म दिवस की बधाई देने के साथ रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का कार्य किया है। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के युवा नेता एवं समाज सेवाक नन्हे सिंह ने बताया कि दो सौ से अधिक युवा के माध्यम से पुष्प गुच्छ लेकर डॉ.योगेश पंडाग्रे का स्वागत सत्कार करने के अलावा पाथाखेड़ा क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान करके उनके जन्म दिवस को भव्य रूप देने का काम किया है। श्री सिंह ने बताया कि बैतूल क्षेत्र के विधायक हेमन खंडेवाल और जिले के उद्योगपति मुकेश खंडेवाल के अलावा स्वतंत्र राज्य मंत्री का दर्जा रखने वाले जनपद अध्यक्ष राजा पवार, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अलावा जन सेवाक डॉ योगेश पंडाग्रे को चाहने वाले लोगों का जल सैलाब देखने योग्य था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं के अलावा कोई भी व्यक्ति यदि उनके अस्पताल में पहुंचता है तो दिल खोलकर उनकी सेवा करने का कार्य करते हैं कई बार तो निर्धन गरीब और मध्यवर्ती परिवार के वह लोग जो उपचार का बिल नहीं दे पाते हैं ऐसे लोगों के उपचार का बिल उनके माध्यम से छोड़ दिया जाता है। जिसकी वजह से गरीब और मध्यवर्गीय परिवार के लोगों के दिल और दिमाग में डॉ योगेश पंडाग्रे की छवि भगवान से काम नहीं है।डॉ पंडाग्रे की जन्म दिवस के अवसर पर युवाओं के माध्यम से बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया देर शाम तक रक्तदान शिविर का आयोजन संचालित था इसलिए रक्तदान करने वाले लोगों का आंकड़ा स्पष्ट नहीं मिल पाया है।








