सड़क दुर्घटना में वेकोलि के लिपिक की दर्दनाक मौत, पाथाखेड़ा में शोक की लहर

सड़क दुर्घटना में वेकोलि के लिपिक की दर्दनाक मौत, पाथाखेड़ा में शोक की लहर

कोयले से भरे डंपर ब्रेक लाइट रेडियम नहीं लगते ट्रक के पीछे

सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पाथाखेड़ा मोक्ष धाम मार्ग पर रात करीब 10:40 बजे हुई इस दुर्घटना में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (वेकोलि) पाथाखेड़ा क्षेत्रीय कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत 46 वर्षीय रवि बिहारे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार,रवि बिहारी अपनी डस्टर वाहन (एमपी 04 सीओ 1984) से जा रही थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे कोयले से भरे डंपर (एमपी 04 एचई 4601) से उनकी वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।घटना की सूचना मिलते ही पाथाखेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त डस्टर से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया,जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।पुलिस ने इस मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं,वेकोलि कर्मियों और स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि रवि बिहारी अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।उनकी असामयिक मौत से कार्यालय और परिवार दोनों में मातम पसरा हुआ है।यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े करता है।स्थानीय लोगों ने मोक्ष धाम मार्ग पर सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने और भारी वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण की मांग की है,ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Leave a Comment