

जैरी चौक में नापतोल विभाग का दो दिवसीय शिविर 11–12 फरवरी को
शोभापुर कॉलोनी के व्यापारियों के लिए नापतोल उपकरणों पर सील लगवाना अनिवार्य
सारनी।आम उपभोक्ताओं को सही नाप-तौल सुनिश्चित कराने और व्यापार में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से नापतोल विभाग द्वारा जैरी चौक,शोभापुर कॉलोनी में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर 11 फरवरी (बुधवार) एवं 12 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।काली माई व्यापारी संघ के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के माध्यम से शोभापुर
कॉलोनी सहित आसपास क्षेत्र के सभी व्यापारी अपने कांटे,बाट, तराजू एवं अन्य नापतोल उपकरणों पर वर्ष 2026 की वैधानिक सील लगवा सकेंगे।काली माई व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हरोडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नापतोल विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की जाने वाली यह प्रक्रिया अनिवार्य है। जिन व्यापारियों द्वारा स्थायी दुकानों के साथ-साथ साप्ताहिक बाजारों में भी व्यापार किया जाता है,वे सभी व्यापारी अपने नापतोल से संबंधित उपकरण शिविर स्थल पर लाकर उनका सत्यापन व सीलिंग करवा सकते हैं।उन्होंने समस्त व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर शिविर में पहुंचकर अपने उपकरणों की जांच व सीलिंग अवश्य कराएं,ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई या जुर्माने से बचा जा सके और उपभोक्ताओं को सही नाप-तौल का लाभ मिले।








