स्व.डॉ कृष्ण मोदी को बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

स्व.डॉ कृष्ण मोदी को बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

पाथाखेड़ा के वेकोलि अस्पताल के पीछे कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सारनी। क्षेत्र की जाने माने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारतीय खदान मजबूत संघ एटक के फाउंडेशन मेंबर स्व. डॉ. कृष्ण मोदी को गुरुवार को उनके आवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि देने का काम किया गया है इस अवसर पर कांग्रेस भाजपा के नेताओं के अलावा श्रमिक संगठन जो क्षेत्र के मजदूरों के हक और आवाज को उठाने का काम करते है वह सभी लोग श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस अवसर पर बैतूल के राजू खंडेवाला और क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व.डॉ.कृष्ण मोदी का देहांत होना एक युग का समाप्त होने जैसा है उन्होंने कहा कि श्रमिक के आवाजों को बुलंद करने के लिए उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने प्रबंधन उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी इस बात को लेकर कभी महत्व नहीं दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. कृष्ण मोदी में क्षेत्र के श्रमिकों के लिए जो लड़ने की जिज्ञासा थी वह वर्तमान समय के श्रमिक नेताओं में देखने को बहुत कम मिलती है। गुरुवार को सुबह से लगातार बरसात होने के बाद भी क्षेत्र के सामाजिक सरोकार राजनीतिक दल के पदाधिकारी व्यापारी पत्रकार और प्रशासनिक महकमे के लोगों के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य किया है। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटर के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिंह का कहना है कि कई बार भूमिगत खदानों में काम करने वाले श्रमिकों की ज्वलनशील समस्या का निराकरण कोल इंडिया स्तर पर कैसे किया जा सके इसको लेकर उनसे विचार विमर्श करने का कार्य किया जाता था उन्होंने कहा कि एक बेहतर मार्गदर्शन और एक बेहतर क्षेत्र की समस्या को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने वाले प्रबंधक का हमारे बीच से चला जाना निश्चित तौर से सबके लिए नुकसानदेह बना हुआ है।

Leave a Comment