

फर्जी ट्रांजैक्शन के मामले में सारनी के तीन युवक चढ़े क्राइम ब्रांच भोपाल के हत्थे
कुछ लोग भोपाल लगा रहे दौड़ ताकि अपराध पंजीवद्व ना हो आखिर कौन है यह लोग
सारनी।विद्युत नगरी सारनी से तीन युवकों को क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने दबीस देकर कर उन्हें अपने अभिरक्षा में लेने का काम किया है। क्राइम ब्रांच की टीम के माध्यम से शनिवार को औचक कार्रवाई किए जाने के कारण संपूर्ण विद्युत नगरी सारनी में हड़कंप का माहौल उत्पन्न हो गया है।अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने जिन तीन युवकों को अपने अधिकार क्षेत्र में लिया है,उसमें सलमान, दीपक और प्रथम का नाम लिया जा रहा है और इन तीनों युवकों के माध्यम से डेढ़ करोड़ से अधिक का फर्जी ट्रांजैक्शन किए जाने का मामला होना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए अकाउंट में फर्जी ट्रांजैक्शन करने के आरोप में क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने इन तीनों युवकों को अपने अभिरक्षा में रखकर भोपाल ले जाने का कार्य किया है।यह तीनों युवक सारनी के विभिन्न वार्ड के रहने वाले हैं और इनके माध्यम से यदि फर्जी ट्रांजैक्शन करने का काम किया गया है तो निश्चित तौर से उनकी पूरी पैनल होगी और इस पैनल
में कौन-कौन लोग शामिल है। इसकी जांच क्राइम ब्रांच के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सूत्रों का तो कहना है की सारनी के ही कुछ लोगों के माध्यम से शनिवार रात को भोपाल क्राइम ब्रांच के हेड क्वार्टर पहुंचकर उनके माध्यम से इन तीनों युवकों को छुड़ाने की जी-तोड़ कोशिश करने का कार्य किया गया।लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है,अब जांच का विषय यह है कि इस संपूर्ण फर्जी ट्रांजैक्शन में सलमान,दीपक और प्रथम के अलावा वह कौन-कौन लोग हैं जो क्राइम ब्रांच की टीम ने जिन लोगों को अपने अभिरक्षा में लिया है उन्हें छुड़ाने की कोशिश आखिर कौन कर रहे हैं।इस फर्जी ट्रांजैक्शन के मामले में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानी साइबर और क्राइम ब्रांच के माध्यम से इन तीनों युवकों के संपर्क किन-किन लोगों से थे इसके कॉल डिटेल्स व खातो के लेनदेन भी निकाले जाये । जिससे इस फर्जी ट्रांजैक्शन में कौन-कौन लोग जुड़े हैं इसका खुलासा हो पाएगा।सूत्रों की माने तो सलमान,दीपक और प्रथम के परिजन और उनके वह लोग जो लगातार भोपाल का दौरे कर इन्हें छुड़ाने के कार्य में लगे हैं यह लोग मंगलवार को भोपाल न्यायालय में बेल अर्जी लगा सकते हैं।हालांकि क्राइम ब्रांच के माध्यम से इन युवाओं को अभिरक्षा में रखा गया है इस वजह से यह मामला बेहद पेचीदा और गंभीर होने की वजह से तत्काल प्रभाव से इन तीनों युवकों को जमानत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है। भोपाल क्राइम ब्रांच का सारनी में धाबा बोलकर तीन युवकों को फर्जी ट्रांजैक्शन के मामले में ले जाने के बाद इस मामले की और जांच होगी जिसमें कई लोगों के जुड़ने होने की संभावना से नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। वर्तमान दृष्टि में तो या मामला डेढ़ करोड़ का दिखाई दे रहा है जबकि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए तो यहां आंकड़ा अधिक होने की संभावना बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि जो लोग इन तीनों युवकों को क्राइम ब्रांच के टीम से छुड़ाने के लिए दौड़ भाग कर रहे हैं इन लोगों के कॉल डिटेल्स निकाले जाने चाहिए जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि इस फर्जी ट्रांजैक्शन के कार्य में और कौन लोग शामिल है और कौन लोग इन्हें मार्गदर्शन देने का कार्य कर रहे हैं क्योकी यह लोग पिछले कुछ वर्षों से लक्जरी गाड़ियो से चलने के कारण शहर मे सुर्खिया बटोर चुके है क्योकि कई वर्षो से पुलिस को इसकी शिकायत की जा रही थी बेरोजगार युवको के खाते मे करोड़ो रुपये हवाला के जरिये से कहा से आ रहे है सीधे सादे लोगों के खाते खुलाकर उनके खातो मे करोड़ो रुपये डाले जा रहे है कही क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास तो नही है । खैर मामला जो भी हो लेकिन क्राइम ब्रांच भोपाल के पाले में गेंद होने की वजह से यह बड़े स्तर से जांच होने की संभावना दिखाई दे रही है।








