

ताप गृह के मुख्य अभियन्ता कैथवार के नवाचार से ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार
300 मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार दी गई समझाइए
सारनी।यदि व्यक्ति की इच्छा शक्ति मजबूत हो और कुछ नवाचार करने का संकल्प रखता हो तो वह व्यक्ति कुछ भी करने को तैयार हो जाता है।मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क उपचार शिविर लगाकर नवाचार शुरू करने का कार्य किया गया है जिसकी प्रशंसा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही है शनिवार को बाकुड गाव में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें निशुल्क दवाई और बेहतर उपचार के लिए
सुझाव देने का कार्य किया गया है।बताया जाता है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड सारनी के मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार के मार्गदर्शन मे नवाचार करते हुए एमपीपीजीसी चिकित्सालय सारनी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय रघुवंशी के नेतृत्व मे कंपनी चिकित्सालय की स्वास्थ्य टीम ने ताप विद्युत गृह सीमा क्षेत्र समीप ग्राम लोनिया, बिकलई,बाकुड गाव मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की सामान्य बीमारियों का निःशुल्क ईलाज परीक्षण करने शिविरो के चरणबद्ध अयोजन का निर्णय लेने के परिणामस्वरूप शनिवार को मुख्य चिकित्सा आधिकारी विजय रघुवंशी के नेतृत्व व उपस्थिति मे ग्राम बाकुड मे स्वास्थय शिविर का आयोजन कर करीबन तीन सौ मरीजों का उपचार व परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया।शनिवार आयोजित शिविर मे खुन की कमी,फंगस इन्फेक्शन,मौसमी बुखार,शुगर,ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित मरीजों एवं कमजोरी के शिकार मरीजों का उपचार डॉक्टर विजय रघुवंशी के साथ डॉक्टर संचीयता दुबे,प्रज्ञा सोनी के माध्यम से किया गया।इस अवसर पर एमपीपीजीसीएल की ज्योति गायकवाड,पियूष गुप्ता,पुष्पलता बतौर अतिथि उपस्थित रहकर उन्होने स्वास्थय अमले का उत्साहवर्दन किया है।डॉक्टर विजय रघुवंशी ने बताया की 8 मई को लोनिया पंचायत भवन,10 मई को राजेगाव खापा,12 मई को हीरापल्ला मे चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के माध्यम से नवाचार के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाएगा और इस शिविर में वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ अर्जित करें।









