बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने गौतम नागले

बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने गौतम नागले

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को एकजुट करके रोजगार की तलाश करने का करेंगे प्रयास

सारनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश अनुसार प्रदेश में बेरोजगारी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस गठन के होने के बाद बैतूल जिले में पहली जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है बैतूल जिले में बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर गौतम नागले को नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बेरोजगार प्रकोष्ठ के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी के माध्यम से दी गई,इनकी नियुक्ति पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे की अनुशंसा एवं क्षेत्र के कांग्रेस के दिग्गज नेता तिरुपति एरुलू की अनुशंसा के अनुरूप होना बताया जा रहा है। बेरोजगार प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पद पर गौतम नागरिक के नियुक्त होने पर कांग्रेस के पदाधिकारी इष्ट मित्रों के माध्यम से उन्हें बधाई देने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर बेरोजगार प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गौतम नागले ने कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों से विद्युत नगरी सारनी में रोजगार के संसाधन समाप्त से हो गए हैं। जिसकी वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में युवा बेरोजगारों की संख्या चरम सीमा पर पहुंच गई है शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने के अलावा शहर में रोजगार के संसाधन कैसे उपलब्ध हो सकते हैं इसको लेकर विचार विमर्श करने का कार्य किया जाएगा। श्री नागले को बधाई देने वालों मे गोविंदा एरुलू, भगवान जावरे,प्रवीण पाल,हरीश पाल,मानिक धोटे,विक्की सिंह,हेमत छोटे,भूषण काति,किरण झरबडे सहित अन्य कांग्रेसियों ने बेरोजगार प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित करने का कार्य किया है।

Leave a Comment