




गरीबों की नहीं सुनती सारनी पुलिस फरियाद
लिखित शिकायत करने के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
सारनी। नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद व्यवस्था में बहुत से सुधार आने की संभावना नजर आ रही थी लेकिन सुधार तो नहीं यहां व्यवस्था ही बिगड़ते जा रही हैं,हम बात कर रहे हैं सारनी थाने की सारनी थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों के माध्यम से बीती रात को मनीराम गुप्ता की दुकान में तोड़फोड़ करने का कार्य किया गया है। जिसकी वजह से उन्हें 5 हजार से अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है।मनीराम गुप्ता के माध्यम से लिखित शिकायत सोमवार को सारनी पुलिस को देने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर 12 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची है। ऐसी स्थिति में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारनी थाने से गरीब लोगों को न्याय नहीं मिलता इसे भी आश्चर्य की बात तो यह कि मनीराम गुप्ता के होटल में असामाजिक तत्वों के माध्यम से तोड़फोड़ करने की सुबह के समय क्षेत्र के लोगों के माध्यम से थाना प्रभारी को शिकायत दी गई उसके बाद भी पुलिस का जवान मौके पर नहीं पहुंच पाया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संपूर्ण क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति डामाडोल की में पहुंच गई है वर्तमान समय में अवैध शराब सट्टा जुआ स्क्रेप सहित विभिन्न अनैतिक कार्य चरम सीमा पर चल रहा है जिसकी वजह से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं अब देखना है कि नए पुलिस अधीक्षक के माध्यम से इन सभी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाया जाता है या नहीं।