एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से केंद्र सरकार को झटका लगेगा – एस क्यु जमा

एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से केंद्र सरकार को झटका लगेगा – एस क्यु जमा

कोल उद्योग के स्थाई एवं ठेका मजदूर भी हड़ताल में लेंगे हिस्सा

सारनी। केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र फेडरेशन के मंच के आह्वान पर वर्तमान भारत सरकार के मजदूर किसान गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ में एक दिवासी हड़ताल की घोषणा की गई है जिसका समर्थन राष्ट्रीय इंटक यूनियन भी कर रहा यह बात वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड नागपुर के श्रमिक नेता राष्ट्रीय इंटक यूनियन के वरिष्ठ सचिव एस क्यु जमा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है, उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को पूर्ण हड़ताल एवं भारत भारत बंद किया जाएगा कि हड़ताल में देश के सभी वर्ग के मजदूर किसानों ने पूर्ण हड़ताल एवं भारत बंद के आव्हान को स्वीकार करते हुए वर्तमान सरकार को सबक सिखाने के लिए दृढ़ संकल्पित है देश के कोयला उद्योग के स्थाई एवं ठेकेदारी मजदूरों ने भी पूर्ण हड़ताल एवं भारत बंद की तैयारी की है 9 जुलाई को एक दिवासी हड़ताल से सरकार को बहुत तीव्र झटका लगेगा एवं उसके बाद भी केंद्र सरकार की नींद नहीं खुली तो अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं भारत बंद का आह्वान किया जाएगा।

Leave a Comment