

5 लाख 20 हजार के स्क्रेप चोरी के मामले में ठेकेदार गिरफ्तार
पेटी कांटेक्टर सहित कई लोगों को अभी भी दिया गया अभय दान
सारनी। 21 मार्च को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के तौल काटे से क्षमता से 13 टन अधिक स्क्रैप के मामले में सारनी पुलिस के माध्यम से भारत स्टील ट्रेडर्स के मालिक अजगर खान पिता गौरी खान निवासी बेंगलुरु कर्नाटक को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजने का कार्य किया गया है।बताया जाता है कि 21 मार्च की रात में के ए-01 एएच 7710 ट्रक में 16 टन के बजाय 29 टन लोहा पाया गया लगभग 13 टन स्क्रीन जिसका बाजार मूल्य 5,20,000 आंका जा रहा था इस मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया जा चुका है और आज पुलिस
ने भारत स्टील ट्रेडर्स के मालिक अजगर खान के खिलाफ भी चोरी का मामला दर्ज करके उसे न्यायालय भेज दिया है अब सबसे बड़ा जांच का विषय यह बनता है कि मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता पेटी कांटेक्टर सहित अन्य लोगों पर पुलिस मेहरबान क्यों है यदि चोरी का जब मामला पंजीबद्ध किया जाना था तो मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अधिकारियों पर भी किया जाना था लेकिन जबलपुर मुख्यालय से आई टीम के माध्यम से स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़ा किया गया है। इसके अलावा परासिया के एक स्क्रैप व्यापारी का भी इस प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है जबकि 21 मार्च की रात को एबीटाइप के स्क्रैप चोर सहित अन्य
लोग भी स्क्रैप के वाहन के पीछे रात भर घूमते रहे आखिर स्थानीय पुलिस मुख्य अभियंता सारनी और एबीटाइप के यह स्क्रीन चोरो सहित अन्य लोगों को क्यों बचाने का कार्य कर रही है।नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के माध्यम से सारनी थाने के इस बहुचर्चित स्क्रैप कांड के फाइल का एक बार अवलोकन किया जाना चाहिए और इसमें मुख्य अभियंता सहित अन्य लोगों पर भी चोरी का मामला पंजीबद्ध किया जाना चाहिए।सोशल मीडिया अखबार मे यह मामला सुर्खियों में आने के बाद मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के माध्यम से सात लोगों को निलंबित और चार लोगों का स्थानांतरण ताप विद्युत गृह सारनी से किया गया यदि कंपनी के अधिकारी पाक साफ है तो इन पर इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी थी लेकिन पुलिस महकमा मुख्य अभियंता सहित ताप विद्युत गृह के कई जिम्मेदार अधिकारियों पर चोरी की कार्रवाई करने में अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है।जबकि एबीटाइप के स्क्रेप चोरो पर मेहरबानी दिखाई दी जा रही है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ।








