ठेका मजदूर पहुंचे सांसद के पास पूर्ण वेतन देने की लगाई गुहार

ठेका मजदूर पहुंचे सांसद के पास पूर्ण वेतन देने की लगाई गुहार

6 माह पहले आई कंपनी दे रही पूर्ण वेतन 15 साल से काम करने वालों  ठेकेमजदूरों का ठेकेदार कर रहा आर्थिक शोषण

सारनी।वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा की भूमिगत खदानों में काम करने वाले ठेका मजदूरों को उच्च वेतनमान के अनुरूप वेतन ना दिए जाने को लेकर कांग्रेस के पार्षद पिटीश नागले, किरण झरबड़े के नेतृत्व में ठेका मजदूरों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बैतूल हरदा हरसूद के सांसद दुर्गादास उईके से मुलाकात करके 1180 रुपए प्रति दिन का वेतन दिलाने की मांग की है।ठेका मजदूरों ने सांसद को बताया कि भूमिगत खदान में काम करने वाले ठेका मजदूरों को ठेकेदार ईपीएफ का लाभ भी नहीं देते हैं।ऐसी स्थिति में यदि कोई ठेकेदार के प्रति आवाज उठाता है तो ठेकेदार उन मजदूरों को काम से बाहर का रास्ता दिखा देता है।लेकिन महंगाई चरम सीमा पर होने की वजह से ठेका मजदूरों को 1180 रुपए के स्थान पर प्रतिदिन 350 रुपये से लेकर चार सौ रुपये की मजदूरी दी जा रही है।जिसकी वजह से उनका घर परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है।ऐसी स्थिति को देखते हुए ठेका मजदूरों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का कार्य किया जा रहा है।ठेका मजदूरों ने यह भी बताएं कि कोलकाता से 6 माह पूर्व पाथाखेड़ा क्षेत्र में आई कंपनी के माध्यम से ठेका मजदूरों को प्रतिदिन 1180 रुपए के हिसाब से वेतन का भुगतान कर रहे हैं।उसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी ठेका मजदूरों को दिया जा रहा है।लेकिन 15 वर्षों से विभिन्न ठेकेदारो के साथ भूमिगत खदानों में अपनी जान को जोखिम में डालने के बाद भी सुरक्षा को दरकिनार करके उच्च वेतनमान के अनुरूप वेतन भी ठेकेदार के द्वारा नहीं दिया जा रहा है।इसके अलावा ठेकेदार के द्वारा ठेका मजदूरों को भविष्य निधि भी नहीं काटी जा रही है जिसको लेकर ठेका मजदूरों में असंतोष का माहौल व्याप्त हो गया है।ऐसी स्थिति को देखते हुए ठेका मजदूरों के माध्यम से सांसद दुर्गादास उइके से मुलाकात करके खदानों में काम करने वाले ठेका मजदूरों को विधिवत नियम के अनुरूप मजदूरी का भुगतान दिलाने की मांग की गई है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सांसद के कार्यालय में  ठेका मजदूर उपस्थित रहे।

Leave a Comment