

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम ना होने से दाह संस्कार में होने वाली परेशानी से मिलेगी अब निजात – डाॅ.पंडाग्रे
दस लाख रुपए की लागत से फोफास नदी के किनारे बनेगा मुक्तिधाम
सारनी।मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से दिसंबर 2026 तक मध्यप्रदेश के सभी पंचायत में मुक्तिधाम का निर्माण करके वहां पर पहुंच मार्ग उपलब्ध कराना है यह बात आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने ग्राम पंचायत सलैया के फोफास नदी के किनारे गुरुवार को दस लाख रुपए की लागत से मुक्ति धाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए व्यक्ति किया है उन्होंने कहा कि हां यह खबर सही है।मध्यप्रदेश सरकार ने दिसंबर 2026 तक प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम (मोक्ष धाम) बनाने की घोषणा की है। सितंबर 2025 में हुई एक समीक्षा बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने यह घोषणा की है जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम संस्कार के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत सभी मोक्ष धामों तक पहुंच मार्ग भी बनाए जाएंगे।डॉ.पंडाग्रे ने
कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर मुक्तिधाम ना होने के कारण दाह संस्कार में विवाद की स्थिति निर्मित होती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस अवसर पर बगडोना ग्रामीण मंडल क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक पटेल सिनोटिया ने कहा कि आमला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 264 गांव है और इन गांव में मुक्तिधाम का निर्माण होगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दाह संस्कार करने में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी उन्होंने इस अवसर पर विधायक के समक्ष मांग भी रखी की कई बार दाह संस्कार में लकड़ी की समस्या आकर खड़ी हो जाती है यदि ग्राम पंचायत स्तर पर भी वन विभाग के डिपो की तरह लकड़ी की सुविधा उपलब्ध हो तो ग्रामीणों को होने वाली असुविधा से निजात मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व ग्रामीण मंडल एवं ग्रामीण क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि मोहन मोरे ने कहा कि डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उनके माध्यम से 10 लाख रुपए की लागत से फोफास नदी पर घाट का निर्माण टीन सेट का निर्माण करने के भूमि पूजन किया है निश्चित तौर से इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दाह संस्कार में होने वाली सुविधाओं से निजात मिली। किस अवसर पर राजेश आहुजा,बगडोना ग्रामीण क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल सिनोटिया,डब्ल्यूसीएल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सोनी,समीर माशीद,तुलसा बाई यादव,मोहन यादव, मिश्रीलाल परते,कन्हैया यादव, संत लाल यादव,राजू नागवंशी,अंगद यादव,कृष्ण यादव,गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।








