महाभारत कालीन की तर्ज पर सारनी ब्लॉक में हस्तिनापुर की स्थिति

यूथ और बुजुर्ग कांग्रेसियों में खींची बड़ी दीवार

सारनी।ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी के बीच में महाभारत कालीन हस्तिनापुर की जैसी स्थिति निर्मित हो गई।महाभारत में महिला की हंसी को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई और विश्व का सबसे बड़ा महाभारत हुआ लेकिन ब्लॉक सारनी में हस्तिनापुर की तरह महिला तो नहीं है बुजुर्ग और युवाओं के बीच में सम्मान और कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध न होने की स्थिति में हस्तिनापुर के महाभारत जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेता के पुतले के दहन करने का कार्यक्रम किया गया था जिसमें कांग्रेस के सीनियर सिटीजन जो विभिन्न सरकारी संस्थानों से सेवानिवृत हो चुके हैं बुजुर्ग कांग्रेस को कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई जिससे वरिष्ठ कांग्रेसियों में नाराजगी का माहौल है और इसको लेकर शनिवार को सारनी ब्लॉक कार्यालय में विभिन्न सरकारी संस्थानों से सेवानिवृत हो चुके कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी की बैठक हुई जिसमें युद्ध कांग्रेस के पदाधिकारी के माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में जानकारी उपलब्ध न करने सामंजस और सीनियर सिटीजन कांग्रेस के पदाधिकारी की बातों को नजर अंदाज करने को लेकर विचार विमर्श का दौर चला। जिसकी वजह से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी की बातों को लेकर महाभारत की स्थिति निर्मित हो गई है। हम आपको एक बार बताना चाहते हैं कि हस्तिनापुर का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है, जब यह शहर कुरु वंश की राजधानी थी।हस्तिनापुर के शासकों में शांतनु,भीष्म, धृतराष्ट्र,पांडु और युधिष्ठिर प्रमुख थे।महाभारत के युद्ध के बाद,हस्तिनापुर पर पांडवों का शासन था और बाद में यह शहर चंद्रगुप्त मौर्य के अधीन आया। ठीक उसी तरह का माहौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में बना हुआ है यूथ कांग्रेस को यदि वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी नजर अंदाज करेंगे तो निश्चित तौर से महाभारत की स्थिति निर्मित होने के अलावा कांग्रेस गर्त से बाहर नहीं निकल पाएगी।

Leave a Comment