रामनवमी पर लगाए गए सजावटी सामानो की हो रही चोरी रात्रि ग्रस्त बढ़ाने की माग

रामनवमी पर लगाए गए सजावटी सामानो की हो रही चोरी रात्रि ग्रस्त बढ़ाने की माग

रामराख्यानी स्टेडियम के सामने से लेकर नीतू चाट भंडार की दुकान तक लोहे की 10 खुटी और पाइप चोरी

सारनी। विद्युत नगरी सारनी में स्क्रेप चोरों का आतंक कुछ इस तरह का बढ़ गया है कि उन्हें प्रशासन और समाज के लोगों का कोई भय नहीं रहा जिसका जीता उदाहरण रामनवमी को लेकर निकलने वाली शोभा यात्रा के लिए विद्युत नगरी सारनी के विभिन्न वार्ड और नगरों में स्वागत द्वारा तोरंत झंडा बेनर लगाने का काम श्रीराम मंदिर प्रबंध समिति एवं शहर के युवाओं के माध्यम से किया गया है।जिसमें ढाई से 3 लाख से अधिक का खर्च आना बताया जा रहा है। स्क्रेप चोरो के द्वारा सारनी के रामराख्यानी स्टेडियम से लेकर नीतू चाट भंडार की दुकान के बीच में लोहे की 10 से अधिक खूंटी चोरी कर ले गए है। संपूर्ण शहर में नागले डेकोरेशन के माध्यम से शहर को सजाने का काम किया है। उनके माध्यम से लोहे की खूंटी चोरी होने की जानकारी श्री राम मंदिर प्रबंधन समिति के युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी को दी गई है। हालांकि शहर से सजावट के लिए लगाए गए जिन स्थानों से लोहे की खूंटी चोरी हुई है उसकी शिकायत अभी नहीं की गई है। लेकिन सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से रात्रि ग्रस्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि स्क्रैप चोरो का बढ़ता आतंक काम हो सके। श्री राम मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब धार्मिक कामों में भी यदि स्थानिक स्क्रेप चोरों के माध्यम से सजावट का सामान चोरी करेंगे तो निश्चित तौर से स्थानी प्रशासन की कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल उठेंगे ऐसी स्थिति को देखते हुए स्थानिक प्रशासन से मांग की गई है की रात्रि गस्ती तेज की जाए एवं जिन भी स्क्रैप व्यापारियों के माध्यम से सजावट के लिए लगाए गए सामग्री की खरीदी की गई है उसे स्क्रेप व्यापारी से उसे वापस दिलवा कर उन पर न्याय संगत कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटना की पुनर्वती ना हो सके।

 

Leave a Comment